amenbo 1.0.0 — amenbo के संदर्भ अपने कमिट से बाहर रखिए
AMB-T-… जैसे amenbo के आईडी अब कमिट में उतरने से पहले एक git हुक पकड़ सकता है। आप पहले से husky या कोई और हुक टूल चलाते हैं, तो amenbo उसकी जगह लेने के बजाय उसके साथ बैठ जाता है।
amenbo का कोई आईडी सिर्फ़ उसी स्टोर के भीतर मायने रखता है जिसने उसे जारी किया। अब एक git हुक उसे कमिट में फिसलने से रोक सकता है।
क्या बदला
- amenbo के संदर्भ कमिट तक पहुँचने से पहले पकड़े जाते हैं —
AMB-T-…याAMB-D-…जैसा आईडी सिर्फ़ आपके स्टोर में हल होता है, इसलिए सार्वजनिक कमिट में छूट जाए तो पढ़ने वाले से कुछ कहता ही नहीं। amenbo git हुक (pre-commitऔरcommit-msg) इंस्टॉल करता है जो उसे बाहर जाने से पहले रोक देते हैं। एक बार जाने देना हो तोgit commit --no-verify. - एक ही बार पूछा जाता है — हुक आपके git की भीतरी बनावट में लिखते हैं, इसलिए amenbo सिर्फ़ पहली बार पूछता है। हाँ कहिए और वह हर उस रिपॉज़िटरी पर लागू हो जाता है जहाँ amenbo काम करता है, बाद में जोड़ी जाने वालियों समेत।
- वह आपके दूसरे git हुक के साथ बैठता है — husky, lefthook या आपका अपना लिखा कोई हुक पहले से वहाँ है, तो amenbo उसे हटाता नहीं। वह अपना हिस्सा मौजूदा हुक के बग़ल में जोड़ देता है, और दोनों चलते हैं।
कैसे लें
अपने OS का इंस्टॉलर नवीनतम रिलीज़ से खोलिए। GUI और CLI साथ आते हैं।
- macOS —
.pkg, एक Apple silicon के लिए और एक Intel के लिए (पहली बार खोलने पर Gatekeeper पूछेगा: राइट-क्लिक → Open) - Windows — setup
.exe - Linux —
.deb/.rpm
अपडेट करने के लिए वही इंस्टॉलर दोबारा चलाइए। 0.1 पर हैं तो अगली बार खोलने पर “नया संस्करण मौजूद है” वाला संकेत दिखेगा।
यहाँ नए हैं? शुरू करें देखिए।